English മലയാളം

Blog

ुपकपक

भारत यात्रा पर आई फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने थिंकटैंक में कहा मैं खुश हूं कि भारतीय वायुसेना राफेल विमानों से संतुष्ट है और हमें गर्व है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद हमने करार के तहत समय पर 36 विमानों की आपूर्ति की।

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने  शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत को आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राफेल युद्धक विमान देने को तैयार है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक ही तरह का विमान रणनीतिक साझेदारों द्वारा उपयोग करना उनके संबंधों की “वास्तविक परिसंपत्ति और मजबूती” को दिखाता है.

भारत की यात्रा पर आईं पार्ले ने यह टिप्पणी अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह  (Rajnath Singh)से विस्तृत मुद्दों पर होने वाली वार्ता से पहले थिंकटैंक में की।  इससे पहले फ्रांसीसी दूतावास ने कल गुरुवार को जानकारी दी थी कि कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत को निर्धारित समय पर 33 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतर सरकारी स्तर पर समझौता किया था।

Also read:  बिहार के सारसा में एक छात्र को गोली मारकर हत्या ,एक सप्ताह में गोली मारने की यह तीसरी घटना

कोरोना महामारी में भी राफेल तय समय पर सप्लाई किएः पार्ले 

पार्ले ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं खुश हूं कि भारतीय वायुसेना राफेल विमानों से संतुष्ट है और हमें गर्व है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद हमने करार के तहत समय पर 36 विमानों की आपूर्ति की। यह उपलब्धि है.’ उन्होंने कहा, ‘एक ही तरह के विमान का उपयोग करना वास्तविक परिसंपत्ति और ताकत है। मैं निश्चिंत हूं कि नई संभावनाओं की गुंजाइश है। यदि भारत की अतिरिक्त आवश्यकता व्यक्त की गई तो हम उसका जवाब देने को तैयार हैं।

Also read:  पेलोसी की चीन के स्व-शासित पड़ोसी देश की यात्रा के मद्देनजर दोनों महाशक्तियों के बीच संबंधों में गिरावट आई

सरकार बना रही 36 और राफेल खरीदने की योजना

फ्रांसीसी रक्षामंत्री ने भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमानवाहक पोत के शामिल करने की योजना को रेखांकित करते हुए संकेत दिया कि फ्रांस की पोत आधारित लड़ाकू जेट की आपूर्ति करने में रुचि है. उन्होंने कहा, ‘हम जानते है कि विमानवाहक पोत जल्द सेवा में होगा। उसके लिए विमानों की जरूरत होगी। अगर भारत फैसला करता है तो हम कोई और राफेल (संस्करण) देने को तैयार हैं।

Also read:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं की भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में मध्य प्रदेश के 26 तीर्थ यात्रियों की मौत, सीएम शिवराज पहुंचे घटना स्थल पर

गौरतलब है कि भारत के स्वदेश में निर्मित पहले विमान वाहक पोत विक्रांत को अगले साल अगस्त में भारतीय नौसना में शामिल करने की योजना है।

फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल विमानों की पहली खेप की आपूर्ति भारत को पिछले साल 29 जुलाई को की गई थी। माना जा रहा है कि फ्रांस भारत के साथ 36 और राफेल विमानों की खरीददारी के लिए वार्ता की इच्छा जता रहा है। हालांकि राफेल सौदा देश में काफी विवादों में रहा था।