English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-10 114535

जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। बताया गया कि 2 दिन पूर्व घर से तिमाही परीक्षा की पेपर देने जा रही छात्रा के साथ जान पहचान के युवक ने रेप किया था।एग्जाम के बाद स्कूल की महिला टीचरों को पूरी व्यथा सुनाई।

 

Also read:  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामले पर लगाई रोक

टीचरों ने परिजन के माध्यम से पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत दी। वारदात के बाद डरी-सहमी दसवीं कक्षा की छात्रा मां को घटना की जानकारी दी। 7 अक्टूबर की देर रात पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराने के बाद रेप और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

एक्शन में कलेक्टर व एसपी

मऊगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चिंता जाहिर की। इसके बाद डीएम मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने निर्देश पर मऊगंज एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी नवीन दुबे व तहसीलदार की मौजूदगी में दुष्कर्म के आरोपी के घर की नाप कराई गई।

Also read:  राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने NCRT की किताबों से मुगल साम्राज्य अध्यायों को हटाने की निंदा की

आरोपी के घर तक नहीं पहुंचा बुलडोजर

मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे जानकारी दी कि आरोपी शिवम केवट पुत्र रामबहोर उम्र 24 साल निवासी लटियार को शनिवार की रात हिरासत में लिया गया था। इसके बाद रविवार को आरोपी के घर जिम्मेदार अधिकारी पैदल पहुंचे। वहां जेसीबी जानने का रास्ता नहीं था। ऐसे हथौड़ा की मदद से घर ध्वस्त किया गया।

Also read:  झारखंड के 36 मजदूर पिछले दो महीने से तजाकिस्तान में फंसे