English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-09 114725

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक होने के बाद रिस्टोर कर लिया गया है।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सरकारी कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक होने के बाद शनिवार सुबह रिस्टोर कर लिया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को हैक कर लिया गया।

Also read:  जीते जी अब कभी नहीं करुंगा बीजेपी से गठबंधन-नीतीश कुमार

अज्ञात हैकर्स ने शुक्रवार रात यूपी सीएमओ ट्विटर हैंडल पर लिखा “ट्विटर पर अपने BAYC / MAYC एनिमेटेड को कैसे शुरु करें” का एक ट्वीट किया। इसके अलावा यूपी सीएमओ अकाउंट पर एक कार्टूनिस्ट की तस्वीर को प्रोफाइल पिक्चर बना दिया गया। अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ अकाउंट पर कुछ रैंडम ट्वीट्स का एक थ्रेड भी पोस्ट किया था।

Also read:  एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान कांस्य पदक के लिए पहली बार आमने-सामने

हैकर ने किए कई ट्वीट्स

हैकर ने इस अकाउंट से सिलसिलेवार कई ट्वीट्स किए जिसके बाद सीएमओ की टीम हरकत में आई। टीम ने ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। @CMOfficeUP के ट्विटर अकाउंट पर फिलहाल 40 लाख फॉलोअर्स हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल को हैक किए जाने के बाद कई ट्विटर यूजर्स ने यूपी पुलिस को टैग कर के शिकायत दर्ज कराई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। इससे पहले भी हैकर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को निशाना बना चुके हैं।

Also read:  आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद, NCB मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निर्देश समीर वानखेड़े का चेन्नई हुआ ट्रांसफर