English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-05 174317

पटना पहुंची एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सभी नेताओं से सहयोग देने की अपील की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय जायसवाल ने द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्वागत किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया

 

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पूरे देश में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकात करके उनसे अपने पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं। इसी क्रम में वो झारखंड के बाद पटना पहुंचीं।

द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय जायसवाल के नेतृ्त्व में एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उनके स्वागत के अवसर पर बिहार और विशेषकर जनजातीय समुदाय की लोक संस्कृति को बेहद निराले अंदाज में पेश किया गया। वहीं पटना में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह होटल मौर्या पहुंची, जहां उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात की।

Also read:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित ''अनियमितताओं'' से जुड़े धन शोधन के मामले में विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी को गिरफ्तार किया

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे।

द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने अपने स्वागत के लिए लोगों को आभार जताया और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें वोट देने की अपील की।

उन्होंने नीतीश कुमार की जदयू और जीतनराम माझी की पार्टी ‘हम’ द्वारा समर्थन देने की घोषणा के लिए धन्यवाद जताया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास जदयू का लक्ष्य है। आपकी उम्मीदवारी का मुख्यमंत्री ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आप के नाम की घोषणा हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुशी हुई और आपको समर्थन देने का ऐलान किया।

Also read:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, कहा-हम 'अग्निपथ' नामक एक परिवर्तनकारी योजना ला रहे, सशस्त्र बल में transformative changes लाकर fully modern और well equipped बनाएगी

ललन सिंह ने कहा कि जदयू के सभी सांसद और विधायक आपके पक्ष में वोट करेंगे और आपका राष्ट्रपति बनना तय है। वहीं, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार देश का सौभाग्य हैं। उन्होंने उत्साहित भाव से अपने दल ‘हम’ का समर्थन द्रौपदी मुर्मू के लिए करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर चौका दिया। मांझी ने कहा कि कहीं-कहीं भाजपा के बारे में भ्रम फैलाया जाता है कि भाजपा आदिवासी समाज और दलित समाज के खिलाफ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से सभी हैरान हैं। उन्होंने झारखंड, ओडिसा के विपक्षी नेताओं से भी समर्थन की अपील की।

Also read:  DJWE के उद्घाटन ने कतर की स्थिति को लक्जरी गंतव्य के रूप में बढ़ाया

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने भी मुर्मू को स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप का अगला राष्ट्रपति बनना तय है। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी मंचासीन रहे और मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए निश्चिन्त रहने की बात कही। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दलों ने एक सुर में पूर्ण सहयोग का मुर्मू से वादा किया।