English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-12 164533

एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को केरल के पथानामथिट्टा जिले में दो महिलाओं की कथित तौर पर ‘मानव बलि’ के तहत हत्या करने के आरोपी तीन लोगों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’

 

क्षिण भारत के पथानामथिट्टा जिले में एक दिल दहलाने की खबर सामने आई हैं, पथानामथिट्टा में अपहरण किए गए दो महिलाओं के शव क्षत -विक्षत शव मिले हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन से लेकर आम आदमी भी दहल गया हैं।

बताया जा रहा हैं कि आरोपियों ने धनवान बनने के लिए दोस्ती कर पहले महिलाओं का अपहरण किया, इसके बाद उनके साथ क्रूरता के साथ अंधविश्ववास में बलि दे दी। केरल पुलिस को शक हैंं कि आरोपियों ने बलि देने के बाद महिलाओं का शव पकाकर खाया। पुलिस ने मौके से कई ऐसी वस्तुए बरामद की जिनसे पुलिस का शक पुख्ता हो गया हैं।

Also read:  Lucknow Super Giants की टीम ने यूपी के CM योगी को गिफ्ट किया बल्ला

क्रूरता पूर्ण मामले में क्या बोली केरल पुलिस

केरल पुलिस ने बताया हैं कि उन्हेंं इस मामले में सर्वप्रथम रूप से जांच में मानव बलि की आशंका दिख रही हैं , पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जिन्हें आज एनार्कुलम की जिला अदालत में पेश किया गया हैं। कोर्ट ने आरोपियों को 26 अक्तूबर तक रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया हैं। तीन आरोपियों में एजेंट मोहम्मद शफी व भगवंत सिंह तथा उसकी पत्नी लाली शामिल है।

आपको बता दे की इस मामले मे मुख्य आरोपी तांत्रिक शफी बताया जा रहा हैं, प्रकरण के शुरूआती दौर में शफी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी , लेकिन वैज्ञानिक आधार पर पुलिस घटना स्थल तक पहुंच ही गई थी। आरोपियों ने शवों को करीब नृंशस्ता के साथ 56 टुकड़ो मे काटकर दफना दिया था , पुलिस ने इस मामले को अंधविश्वास से जोड़कर जांच कर रही हैं, शुरूआती जांच से पुलिस को यह प्रतीत हो रहा हैं कि बलि देने के लिए ही दोनों महिलाओं का अपहरण किया गया था। मृतकों की पहचान कदवंथरा निवासी पद्मम (52) और कालड़ी निवासी रोसिली (50) के रूप में हुई है। दोनों 26 सितंबर से लापता थीं।

Also read:  कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने से किया साफ इंकार, अनुराग ठाकुर बोलेअगर संक्रमण बढ़ता है तो राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार

तांत्रिक शफी मुख्य आरोपी, लालच देकर महिलाओं को ले गया था घर

अंधविश्वास की धारणा के चलते आरोपी दंपित ने तांत्रिक शफी के कहने पर ही तांत्रिक आड़म्बर कर पैसा व दुनिया में चमकने के लिए इस क्रूरता पूर्ण वारदात की हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार तांत्रिक शफी ही महिलाओं को लालच देकर घर पर ले गया था, जंहा उनकी नृशंस्ता के साथ उनकी बलि देकर दफना दिया।

Also read:  कोरोना के नए मामले बढ़े बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 7946 नए मामले सामने आए

आरोपी दंपति ने कबूला बलि देकर खाया मानव मांस

पुलिस पूछताछ में सामने आया की उन्होनें महिला की बलि देकर उनका मांस भी पकाकर खाया हैं, पुलिस की जांच के दौरान अपहरण महिला के फोन को पुलिस ने एजेंट मोहम्मद शफी के पास से पाया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गयी, कड़ी पूछताछ करने के बाद ही अपहरण कर मानव बलि देने का मामला पुलिस के सामने आया।