English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-25 112820

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है। मौर्य ने कहा कि मैं भाजपा का आम कार्यकर्ता हूं और भाजपा का कार्यकर्ता कोई इच्छा व्यक्त नहीं करता है। जो भी पार्टी का फैसला होगा वो मान्य होगा।’

 

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माना कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की बड़ी समस्या है। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘ये समस्या है। ग्राम पंचायत स्तर पर इसका हल कर रहे हैं। ये आज की समस्या नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी है। पहले की सरकारें इसका निस्तारण करवाने के लिए गो वंश को कटवा देती थीं। हम गो वंश को बचाने के साथ-साथ किसानों की भी मदद करेंगे। पंचायत स्तर पर गोशाला बनवा रहे हैं।’

Also read:  प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से किया इंकार, ट्वीट कर दी जानकारी

केशव मौर्य ने आगे चुनाव के बाद अपने पद को लेकर भी बयान दिया। बोले, ‘मैं भाजपा का आम कार्यकर्ता हूं और भाजपा का कार्यकर्ता कोई इच्छा व्यक्त नहीं करता है। संगठन का आदेश ही हमारे लिए सर्वोपरी होता है। चुनाव के बाद हो सकता है मुझे डिप्टी सीएम ही बनाया जाए या फिर संगठन में कोई दायित्व मिल जाए। जो भी पार्टी का फैसला होगा वो मान्य होगा।’

Also read:  मेघालय के मोइरांग में विधानसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के बाद हिंसा भड़की