English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-21 140741

छत्तीसगढ़  के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। हमले में एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं तलाशी अभियान के दौरान मौके पर चार आईईडी बरामद हुए हैं। 

 

छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। यहां के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। राहत की बात यह रही कि इस ब्लास्ट में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एक जवान मामूली रूप से जरूर घायल हो गया। दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि नक्सलियों का इरादा बड़ा हमला करने की थी, इसके लिए उन्होंने आईईडी का इस्तेमाल किया था।

Also read:  'मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना' के तहत चयनित 'उद्यमी मित्र' के लिए 14 दिवसीय कार्यक्रम शुरू, राज्य में नौकरियां बढ़ाने में मिलेगी मदद

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह हमला सुबह आठ बजे किया गया। उस समय सभी जवान बोडली कैंप से करियामेट्ट की ओर ऑपरेशन के लिए निकले थे। कैंप से करीब 650 मीटर की ही दूरी पर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। अन्य सभी सुरक्षित हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि तलाशी के दौरान मौके पर से चार जिंदा आईईडी बम बरामद हुए हैं। मामले की और जांच की जा रही है।

Also read:  भारत में भ्रष्टाचार से निपटने में कितना हुआ कामयाब, करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (सीपीआई) की साल 2022 की रिपोर्ट में इसका खुलासा