English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-01 135433

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि सतना जिले के सिद्धा पहाड़ से जुड़ मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में है और किसी की भी आस्था पर कोई कुठाराघात नहीं होगा।

 

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस मामले में कांग्रेस की कोई आपत्ति नहीं है, वे सिर्फ भ्रम पैदा कर रहे हैं। पूरा मामला मुख्यमंत्री श्री चौहान के संज्ञान में है, इस बारे में बातचीत हो रही है। किसी की आस्था पर कोई कुठाराघात नहीं होगा।

Also read:  देश में 310 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है ई-कैटरिंग सेवा, 596 ट्रेनों में 3,081 पीओएस मशीनें उपलब्ध

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़

दरअसल कल कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि सतना में स्थित सिद्धा पहाड़, जो राम वन गमन पथ पर स्थित है, जहाँ पर प्रभु श्री राम ने इस भूमि को निशाचरों से मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली थी, उस पहाड़ को खनन हेतु खोदने की सरकार ने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। खुद को धर्मप्रेमी बताने वाली भाजपा सरकार अपने व्यावसायिक हितों के लिये लगातार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ वाले निर्णय लेती आयी है।

Also read:  सड़क सुरक्षा के लिए आम आदमी की सोच को बदला जाना बहुत जरूरी- नितिन गडकरी

अवशेषों को सुनियोजित तरीक़ से नष्ट करने का काम

यह वह पहाड़ है जिसका उल्लेख रामचरित मानस व वाल्मीकि रामायण में भी है कि राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों का वध करने के बाद उनके अस्थि समूह से बने ढेर से यह पहाड़ बना है। श्री कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि भगवान राम के नाम का राजनीति के लिये उपयोग करने वाली भाजपा सरकार अब उनके अवशेषों को सुनियोजित तरीक़ से नष्ट करने का काम कर रही है।

Also read:  UNSC में स्थायी भारत की सदस्यता के लिए रूस-अमेरिका भी साथ, चीन लगा सकता है अड़ंगा