English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-26 094123

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले 5 दिनों में ईंधन की कीमतों में 4 बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और यह स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

 

Also read:  जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह का निधन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने ‘एबीपी नेटवर्क’ के सम्मेलन ‘आइडियाज ऑफ इंडिया’ में ‘न्यू इंडिया, न्यू मेनिफेस्टो-सबका साथ, सबका विकास’ सत्र में यह भी कहा कि कभी-कभी हिंदुत्व को गलत तरीके से पेश किया जाता है।

जब उनसे पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत में 80 प्रतिशत तेल आयात किया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।

Also read:  1 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', कहा-गजब का उत्साह

मंत्री ने कहा कि हम 2004 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं कि जिसके साथ हमें स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना खुद का ईंधन बनाने की जरूरत है।

Also read:  एयर इंडिया के विमान IC-814 की हाइजैक करने वाला आतंकी को हमलावरों ने घर में घुसकर मारा, 1999 में किया था विमान हाईजैक

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस तरह 5 दिनों में पेट्रोल 3.20 रुपए महंगा हो चुका है।