English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-15 093934

त्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश और बढ़ सकती है। 

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केन्द्र और मौसम विभाग ने अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में 15 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इस अलर्ट को देखते हुए अल्मोड़ा के जिला अधिकारी ने कल जिले में सभी स्कूलों को अवकाश रखने का आदेश दिया है।

Also read:  दिल्ली में कोरोना का कहर, 17 अस्पतालों में 200 डॉक्टर, 700 नर्स, 400 पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित

अल्मोड़ा में कल यानी बृहस्पतिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी अवकाश रखने की घोषणा की गई है। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

Also read:  भारत-चीन तनातनी के बीच पूर्वी लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ, LAC से सटे रिचिन ला का किया मुआयना

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सिर्फ अल्मोड़ा ही नहीं राज्य के अन्य जिले मसलन रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ इत्यादि में भी 15 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें 12वीं तक के स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रखने का आदेश है।

Also read:  COVID-19 भारत: पहली बार मामले में मृत्यु दर में 1.5% तक की गिरावट

बुधवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से तपिश और उमस का मौसम बना हुआ था। ऐसे में दोपहर के वक्त हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत की सांस दी, वहीं मौसम भी काफी खुशगवार हो गया।