English മലയാളം

Blog

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो भाइयों समेत चार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Also read:  MP Investors Summit 2023: आइए, हम भविष्य की अनंत संभावनाओं का पोषण करते हुए समृद्धि, सुख और अंत्योदय के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करें- शिवराज सिंह चौहान

कस्बा बनत निवासी शुभम (13 वर्ष), उसका भाई संजीव (26 वर्ष), प्रवेश (16 वर्ष) व सुमित गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के सामने बनत पुल के पास शामली-मुजफ्फरनगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने चारों युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया गया कि दो भाई शुभम और संजीव समेत तीन युवकों की मौत हुई है। इसके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Also read:  बॉम्बे उच्च न्यायालय ने कहा कि पिता का डांटना इतनी गंभीर नहीं था कि बेटे ने पिता की ही हत्या कर दी जाए

पुलिस के अनुसार चारों युवक कस्बा बनत से गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बाबरी पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Also read:  Hathras Case: आरोपियों के परिजनों से सीबीआई की पूछताछ खत्म, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी

एसपी नित्यानंद रॉय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। बाबरी थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी।