English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

यूपी के हाथरस (Hathras) में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर अड़े हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने डीएनडी पर रोक दिया है. कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता डीएनडी पर खड़े हैं. इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) को यूपी में एंट्री करने की अनुमति दे दी है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है.

Also read:  देश में सबकुछ ठीक नहीं, कांग्रेस ने लिया भारत जोड़ो यात्रा का क्रेडिट- RSS के दत्तात्रेय होसबोले

अब डीएनडी पर सैंकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी समझा रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें हाथरस जाने की अनुमति दे दी है और अब आप हमें आगे आने दिया जाए और पुलिस के साथ सहयोग करें. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पीएल पुनिया, गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी को भी आगे जाने दें.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिलने को राहुल गांधी बड़ी जीत बताया. उन्होंने बीजेपी द्वारा इसे फोटो खिंचवाने का मौका करार देने पर हमला करते हुए कहा कि जब स्मृति ईरानी चूड़ियां भिजवा रहीं थी तो क्या वो भी फोटो खिंचवाने के लिए भेज रही थी.

Also read:  यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की CBI जांच कराए जाने के दिए आदेश

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अकेले पैदल चलकर जाने को भी तैयार थे. कांग्रेस नेता ने कहा है कि हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और सीएम योगी इस्तीफा दे.

अब राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगा. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार की शिकायतें सुनेगा और पीड़िता तथा उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए मांग करेगा.

Also read:  मेडिकल कॉलेजों के साथ ही 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलेगी सरकार

राहुल गांधी ने आज सुबह अपने ट्वीट में लिखा, “दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती.”

इस बीच, हाथरस सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी को गांव आने इजाजत नहीं है, किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता के आने पर फिलहाल रोक है.