English മലയാളം

Blog

n4396770821667884186969470c605e1411220fdb7ab530ec29eb6086af103c07d0d046146eb6a3bd43cc6a

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उपचुनावों में सपा के हारने का ठीकरा बसपा सुप्रीमो मायावती पर फिर फोड़ा।

मायावती ने ट्वीट कर लिखा था कि लखीमपुर उप चुनाव में बसपा चुनाव नहीं लड़ी बावजूद वहां सपा क्यों हार गई। ट्वीट के जवाब में स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि इसका जवाब मायावती से पूछिए। आजमगढ़ में बसपा उपचुनाव लड़ी थी इसका मतलब क्या है। वह हमें जीताने के लिए नहीं लड़ती है वह हमें हराने के लिए लड़ती है। इसलिए उनके बयान का कोई ज्यादा अर्थ नहीं है।

Also read:  मुसर, ओमानी पुरुषों के लिए गर्व और शान का प्रतीक है

जानकारी मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर गणेश लक्ष्मी की तस्वीर छपने की मांग को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस की माई बनना चाह रहे हैं। अगर एक देवी देवता की तस्वीर छपवाएंगे तो 84 करोड़ देवी देवता कहां जाएंगे वह इनकी खटिया खड़ी कर देंगे। अरविन्द केजरीवाल खुद अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मार रहे है।

Also read:  गंभीर संक्रमणों के खिलाफ बूस्टर खुराक अत्यधिक प्रभावी: MoPH अधिकारी

बता दें कि मैनपुरी रामपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी दिवंगत नेता जी की सीट थी। लोग उनको पसंद करते थे इसलिए वह सीट सपा ही जीतेगी। रामपुर विधानसभा सीट भी जीतेंगे यदि सपा के प्रत्याशी को प्रशासन द्वारा नहीं हरवाया गया तो। आगामी निकाय चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर फेल है। हम सरकार की विफलता को बताने के लिए जनता के बीच जाएंगे और मुद्दों की विफलता पर चुनाव जीतेगे। प्रदेश सरकार ने जो विभागों को बजट आबंटित किया था वह अभी तक विभागों तक नहीं पंहुचा है। इन सब मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएंगे है।