English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-10 201504

कहते हैं पढ़ाई की कोई सीमा नहीं होती है। किसी भी उम्र में शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। इसी बात को चरितार्थ करते हुए हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 87 वर्ष की आयु में बारहवीं कक्षा पास की है।

 

हरियाणा शैक्षिक बोर्ड के अधिकारियों हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें चंडीगढ़ में 12वीं की मार्कशीट भी सौंप दी है। साल 2021 में ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत कक्षा 12 की परीक्षा दी थी, हालांकि इसका रिजल्ट 5 अगस्त को रोक दिया गया था क्योंकि उन्होंने अभी तक कक्षा 10वी की अंग्रेजी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी। ऐसे में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं पास की।

Also read:  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए होटलों को गिराने का किया आदेश जारी

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने आज उन्हें चंडीगढ़ में मार्कशीट सौंपी। आपको याद दिला दें कि चौटाला ने पिछले साल अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में 100 में से 88 अंक हासिल किए थे। परीक्षा केंद्र पहुंचने पर पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने मीडिया से कहा, ‘मैं छात्र हूं। उन्होंने किसी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दिया। यह कहकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अपना पेपर लिखने चले गए।

Also read:  AIADMK foundation day : पार्टी मुख्यालय पर भारी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां