English മലയാളം

Blog

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त उनकी छह वर्षीय पोती कीया बुरी तरह झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

Also read:  मध्यप्रदेश के बाद, उत्तरप्रदेश भी लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून तैयार कर रहा है; कानून विभाग को प्रस्ताव भेजा है

दिवाली की रात पटाखे से झुलसने के बाद कीया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।
मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था, जहां सांसद के पति पीसी जोशी पहले से एडमिट थे।

Also read:  मध्यप्रदेश में हम सोलर इंटीग्रेटिड मैन्युफैक्चरिंग में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ला रहे- विनीत मित्तल

तबीयत बिगड़ने पर सांसद को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था। 15 सितंबर को वह आईसीयू से बाहर आई थीं और अस्पताल में ही अपने पति का जन्मदिन मनाया था। 21 सितंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

Also read:  69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में योगी सरकार ने 36590 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए

उसके बाद दिल्ली आवास में क्वारंटीन रहीं। ठीक होने के बाद प्रयागराज दीपावली मनाने आई थीं कि इतना बड़ा हादसा हो गया।