English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-07 103045

दिल्‍ली नगर निगम चुनाव करीब बाते ही दिल्‍ली की राजनीति गरमा गई है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाकर मतदातओं को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही हैं।

विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी सत्‍तारूढ़ निगम भाजपा पर पूरी तरह से हमलावार हो गई है। आप को पूरा फोकस नगर निगम चुनाव पर है। भाजपा का पिछले 15 सालों से निगम पर कब्‍जा है।

Also read:  गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार भाजपा में शामिल

पीतमपुरा वार्ड 64 से आप नेता सुमित प्रकाश ने भाजपा पर हल्ला बोला है। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भाजपा के नेता पर निगम की जमीन को हड़पने के लगातार आरोप लगाया है। तो वहीं दूसरी तरफ आरोप लगाया कि एक अन्‍य निगम पार्षद ने निगम की जमीन परिजनों को मुफ्त में दे दी। सुमित प्रकाश ने बताया की हाल ही में इलाके में एक सरकारी जमीन को एक एनजीओ को बेचने की तैयारी थी, आप की विधायक की मदद से किसी तरह बचाया।

Also read:  मणिपुर में CM के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल पर भीड़ ने लगाई आग, इंटरनेट पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध

नगर निगम के कर्मचारी स्कूलों के टीचरों तनख्वाह कई महीनों से रुकी हुई है। केजरीवाल सरकार ने 900 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया, जिससे नगर निगम के कर्मचारियों को उनकी सैलरी दी जा सके। आप विधायक वंदना कुमारी ने भी भाजपा पर जमकर आरोप लगाए।

Also read:  चिलचिलाती धूप में 148 ठेकेदारों द्वारा काम के घंटों का उल्लंघन किया गया