English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-19 091521

 उत्तर प्रदेश के देवरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देवरिया में बोलेरो और यूपी रोडवेज की बस में की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

हादसा गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर गौरी बाजार थानाक्षेत्र के इंदूपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे हुई। यहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Also read:  बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ के बाद डिप्टी सीएम समेत बीजेपी के 12 नेताओं को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Also read:  ममता बनर्जी पर बंगाल के राज्यपाल का पलटवार, कहा-उनकी टिप्पणियों में कोई विश्वसनीयता ही नहीं

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक देवरिया के रुद्रपुर व चार कुशीनगर के कोहड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। तीन की हालत गंभीर है।

Also read:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, कहा-हम 'अग्निपथ' नामक एक परिवर्तनकारी योजना ला रहे, सशस्त्र बल में transformative changes लाकर fully modern और well equipped बनाएगी

जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार कुशीनगर जनपद के कसया थानाक्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रविंद्र तिवारी की बेटी का तिलक लेकर सभी रुद्रपुर के रैश्री गांव गए थे। तिलक कार्यक्रम के बाद रात में वापस जा रहे थे।