English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-25 183358

 ताजनगरी में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जीएसटी टीम ने बुधवार को आगरा के अलग अलग स्थानों पर पान मसाला/ गुटका की फैक्ट्रियों और गोदामों पर छापा मारा।

 

आगरा में  छापे के दौरान गुटका व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। वाणिज्य कर विभाग की एक टीम गोल्ड मोहर गुटखा के सरीन एंड सरीन की फैक्ट्री सहित पांच ठिकानों पर सर्वे के लिए पहुंची, तो अन्य टीमों ने राज श्री, विमल जैसे ठिकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और फैक्ट्री और गोदाम में लैपटॉप और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले रिकॉर्ड की जांच की।

Also read:  EPFO Higher Pension Last Date EPS में उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज

22 ठिकानों पर मारा छापा

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक साथ शहर के अलग अलग 22 ठिकानों पर छापा मारा है। यह सभी पान मसाला/गुटका बनाने का काम करते थे। आगरा के अछनेरा, रायभा, फ्रीगंज के साथ ही अन्य स्थानों पर टीम ने कार्रवाई की। यहां पर गोल्ड मोहर, विमल और राजश्नी पान मसाला बनाने की फैक्ट्रियां और गोदाम हैं। छापे के दौरान टीम ने फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है।

Also read:  राहुल गांधी ने जाना ट्रक ड्राईवर का हाल, दिल्ली से ट्रक में गए हिमाचल

टर्न ओवर कम दिखाने पर सर्वे

वाणिज्य कर विभाग की टीम टर्नओवर कम दिखाई जाने पर सर्वे कर रही है। लिंक के माध्यम से सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। काफी समय बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम बड़ा सर्वे कर रही है।

कर्मचारियों और मालिकों से की जा रही पूछताछ

छापे के दौरान टीम ने फैक्ट्री के मालिकों और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसी के साथ ही टीम सभी कागजातों, माल और लेनदेन की जांच कर रही है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है इस छापेमारी में विभाग को बड़ी राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है।

Also read:  क्या नौकरी छूटने वाले बीमा से छूट प्राप्त निवासी योजना की सदस्यता ले सकते हैं?

जांच के बाद आएगा सच सामने

इस बारे में जब News18 हिंदी की टीम की जीएसटी विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्रियों के द्वारा कम टर्नओवर दिखाया जा रहा था। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है। अभी जांच की जा रही है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि हिसाब किताब या फिर कम टर्नओवर मिलता है तो फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।