English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-06 103732

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार मध्य प्रदेश के 26 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार को 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायल लोगों को 50,000 रुपये मुआवजा और मुफ्त इलाज का ऐलान किया है। बस ड्राइवर भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि स्टीयरिंग व्हील फेल होने के बाद दुर्घटना हुई।

Also read:  कुवैत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 143 नए केस आए सामने

 

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात सभी शव बरामद कर लिए गए और उनका पोस्टमॉर्टम भी किया गया। आज सुबह करीब 10 बजे पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेंगे इसके बाद उन्हें खजुराहो भेजे जाएगा। कोशिश करेंगे कि उनका अंतिम संस्कार आज हो।

Also read:  इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि हेट स्पीच को लेकर स्पष्ट कानून नहीं है

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी थी, सभी शवों को बरामद कर देहरादून भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम उन्हें खजुराहो, एमपी भेजेंगे।

Also read:  बीजेपी ने गांधी परिवार को भारतीय राजनीति का सबसे भ्रष्ट परिवार