English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-19 084212

कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के अपने वरिष्ठ सहयोगी कर्ण सिंह से मुलाकात की है। शुक्रवार दोपहर को गुलाम नबी आजाद दिल्ली स्थित कर्ण सिंह के घर पहुंचे और उनके साथ बैठक की, जिसके बाद वो वापस लौट आए।

 

कर्ण सिंह के घर से लौटते हुए जब मीडिया ने आजाद से इस मुलाकात की वजह जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं यहां कर्ण सिंह को होली की शुभकामनाएं देने आया था। मैंने उनसे मिलकर उनको होली की मुबारकबाद दी है। इसे ज्यादा कुछ ना समझा जाए।

Also read:  केरल द्वारा प्रस्तावित सभी रेल परियोजनाओं को खारिज किया गया-बसवराज बोम्मई

बीते कुछ समय से मुख्य नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता (जी-23 ग्रुप) नेता पार्टी आलाकमान खासतौस से गांधी परिवार से असंतुष्ट हैं। हाल के दिनों में जी-23 नेताओं ने कुछ बैठकें की हैं। ऐसे में आजाद के कर्ण सिंह से मिलने जाने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तो आजाद ने साफ किया है कि वो सिर्फ होली मिलने गए थे।

Also read:  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बदला अपना बायो, लिखा-Dis'Qualified MP

बता दें कि गुलाम नबी आजाद और कर्ण सिंह दोनों ही जम्मू कश्मीर से हैं और कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से हैं। इस साल जब गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पर एतराज का इजहार किया था तो कर्ण सिंह खुलकर आजाद के समर्थन में आए थे। कर्ण सिंह ने आजाद के पुरस्कार स्वीकार करने का समर्थन करते हुए उनके फैसले की सराहना की थी और उनको बधाई दी थी।

Also read:  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दक्षिण राजस्थान के दौरे पर, वसुंधरा राजे के समर्थन में लगे नारे