English മലയാളം

Blog

n35659553616441293194659d739e9cfae7f1538f951039758a3e4714d6993987ccbabe2f23fb8599798026

मशहूर गायिका ‘मेलोडी की रानी’ और ‘भारत की कोकिला’ लता मंगेशकर का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहा है। लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ” ‘दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

Also read:  हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, बादल फटने से आए मलबे में दबी गाड़ियां, काजा NH बंद

लता ताई के निधन पर किसने क्या कहा?

Also read:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, कहा-हम 'अग्निपथ' नामक एक परिवर्तनकारी योजना ला रहे, सशस्त्र बल में transformative changes लाकर fully modern और well equipped बनाएगी

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ”लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई है। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।”

Also read:  कोरोना केस में 16% की कमी, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 255874 नए मामले

लता मंगेशकर के निधन से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत ने लता जी के निधन में अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।”

लता मंगेशकर के निधन पर सबसे पहले संजय राउत ने किया ट्वीट