English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-15 113505

देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। पंजाब में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

 

इस बीच सारी राजनीतिक पार्टियां राज्य में अपना जोर लगा रही है। आम आदमी पार्टी को इस बार पंजाब से काफी उम्मीदें हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं को लग रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार पार्टी चमत्कार कर सकती है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को लेकर काफी चर्चाएं हैं। मान के समर्थक उन्हें राज्य मे सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब की जनता तय करे कि उन्हें सीएम के तौर पर कौन चाहिए। इतना ही नहीं, पार्टी ने जनता से सीएम के नाम पर सुझाव मांगने के लिए एक फोन नंबर भी लॉन्च कर दिया है।

Also read:  दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश, लोगों को हल्की-हल्की सिहरन का हुआ एहसास

जब पत्नी ने छोड़ा साथ

भगवंत मान की पंजाब में पकड़ मानी जाती है। वो आम आदमी पार्टी के पंजाब से एकलौते सांसद हैं। भगवंत मान 2014 से पंजाब के संगरूर से लोकसभा के सांसद हैं। राजनीति में आने के बाद भगवंत मान को काफी कुछ खोना पड़ा। भगवंत मान खुद बताते था कि राजनीति में आने की वजह से बहुत कुछ खोना पड़ा। भगवंत मान का उनकी पत्नी से 2015 में ही तलाक हो गया। यहां तक कि उनके बच्चे भी अब उनसे बात नहीं करते।

Also read:  शक्तिकांत दास ने उम्मीद जताई कि बाजार में नई फसल की आवक शुरू होने के साथ स्थिति में होगा सुधार, कहा - जुलाई में मानसून और खरीफ की बुवाई में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली

एक इंटरव्यू में खुद भगवंत मान ने बताया, ‘मेरी अब मेरे बच्चों से फोन पर भी बात नहीं होती। शायद मैं अपने परिवार को वक्त नहीं दे पाता था इस वजह से मुझे अपनी पत्नी से दूर होना पड़ा। हमने आपसी सहमति से ही तलाक लिया था।’ भगवंत मान ने आगे बताया कि कई सालों से फोन पर भी बच्चों और पत्नी से उनकी बात नहीं हुई। अब वे पंजाब को ही अपना पूरा परिवार बताते हैं।

भगवंत मान राजनीति में आने से पहले जाने माने कॉमेडियन थे। उन्होंने कई कॉमेडी शोज में पार्टिसिपेट किया और खूब नाम कमाया। राजनीति में आने के बाद उन्होंने इससे किनारा कर लिया।

Also read:  बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जुर्माना 50 हजार से घटाकर 2000 से 5000 तक किया गया

मंच से किया शराब छोड़ने का ऐलान

शराब पीने की लत के कारण भगवंत मान की खूब खिंचाई भी हुई। वो कई बार सर्वजनिक मंचों पर शराब के नशे में देखे गए। भगवंत मान पर शराब पीकर संसद आने के भी आरोप लगे थे। जब शराब की लत के कारण इमेज बिगड़ने लगी तो उन्होंने आम आदमी पार्टी की जनसभा में कसम खाई थी कि वे अब कभी शराब नहीं पियेंगे। भगवंत मान एक सभा में अपनी मां के साथ मंच पर आए और अपनी मां की कसम खाते हुए कहा, “मां कसम मैंने 1 जनवरी से शराब पूरी तरह छोड़ दिया है अब इसे कभी हाथ भी नहीं लगाऊंगा।”