English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-21 103830

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब इसी सीट से मुख्यमंत्री धामी चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को यमुना कालोनी स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पत्रकारों की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी ने बताया कि विधायक कैलाश गहतोड़ी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

Also read:  अजय माखन की हार के बाद कुलदीप बिश्नोई पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने "अंतरात्मा" की आवाज पर वोट किया

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चंपावत के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रस्ताव भेजा था कि चंपावत से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ें। कार्यकर्ता और जनता की इच्छा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व और संगठन ने निर्णय लिया। विधायक गहतोड़ी ने जनता के दिलों पर राज किया है और उन्होंने भी अनेक बार ऐसी इच्छा जाहिर की है। उनका यह मानना है कि मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ना चंपावत के विकास में है। हम गहतोड़ी को शुभकामनाएं देते हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव निर्वाचन आयोग पर निर्भर करता है और पार्टी इसके लिए तैयार है।

Also read:  Coronavirus India: दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,968 नए मामले

इस मौके पर कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मैं किसी लायक़ नहीं था लेकिन मेरे संगठन ने मुझे दो-दो बार टिकट दिया। मेरे मातृ संगठन आरएसएस में हजारों-हजार लोग अपने जीवन को राष्ट्र कार्य में लगा रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर यह मेरा छोटा-सा योगदान है। उत्तराखंड के विकास के लिए और चंपावत की जनता के हित में निर्णय है। मुख्यमंत्री के बगल की सीट थी।इसलिए और ज्यादा भाव आया, उनके लिए इस सीट को खाली करने का। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को कम सीट आने की खबरें चल रही थी। ऐसे व्यक्ति को बागडोर मिला और भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीती। अपने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देता हूं कि प्रस्ताव रखने के बाद मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की।

Also read:  मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का किया नामांकन, कहा-सबका अभारी हूं

इस मौके पर मंत्री सौरव बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री चंदन राम दास, गणेश जोशी, मेयर सुनील यूनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।