English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-03 182616

नीतीश कुमार तो सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे।नीतीश कुमार ने कहा कि यह राजद दल का आंतरिक मामला है।

 राजद विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर महागठबंधन में चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी है।

उन्होंने कहा कि कोई क्या बोल रहा है, यह तो वही लोग बता सकते हैं।

Also read:  24 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक होने वाली इस परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की तरफ से एक नोटिस जारी

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजद विधायक सुधाकर सिंह की बातों को वे नोटिस नहीं लेते। नीतीश कुमार ने कहा कि यह उनके (राजद) दल का आंतरिक मामला है। उन्हें सोचना चाहिए कि उनके नेता क्या बोल रहे हैं? उन्होंने मीडिया के लोगों से सुधाकर सिंह का नाम लिए बिना कहा कि राजद को सोचना होगा।

ऐसे लोगों के बयान पर मैं कोई नोटिस नहीं लेता। हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं और अगर उनके दल का कोई नेता कुछ बोलता है तो उस पर उन्हें सोचना चाहिए। जब सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं तो किसी भी पार्टी में इंटरनली जब कोई बोलता है तो पार्टी वाले ही ना उसको देखेंगे। इन सब बातों का कोई बहुत मतलब नहीं है, इसका कोई अर्थ नहीं है।

Also read:  कुढ़नी विधानसभा सीट से मुकेश सहनी ने भूमिहार जाति के नीलाभ को बनाया प्रत्याशी

झूठ मूठ कर खाली प्रचार हो जाता है। इसीलिए ना सबको मौका मिलता है। हम तो आप सब लोगों का अभिनंदन ही न करते हैं। बता दें कि सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंडी कहा था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार तो सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन अभी तक तेजस्वी को गद्दी नहीं सौंपे हैं।

Also read:  ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत पात्र भारतीयों के लिए 2,400 वीजा उपलब्ध कराए जाएंगे