English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-08 112043

रूस की सरकार ने उन देशो की सूचि जारी की है जिसके उसके साथ दोस्ताना रिश्ते नहीं हैं। इस लिस्ट में उन सभी देशों के नाम हैं जिन्होंने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत के बाद से कई देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस ने जो लिस्ट जारी की है उसमे अमेरिका,कनाडा, यूरोपियन स्टेट, यूके, यूक्रेन, मॉन्टिनेगरो,स्विट्जरलैंड, अल्बानिया,एंडोरा, आइसलैंड, लाइस्टेंस्टन, मोनाको, नॉर्वे, सैन मरिनो, नॉर्थ मकदूनिया, जापान, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ताइवान हैं।

Also read:  कतर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आज समापन हुआ

 

हालांकि रूस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर इस लिस्ट को क्यों तैयार किया गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि जिस तरह से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद तमाम देशों ने रूस को निशाना बनाते हुए उसपर कई प्रतिबंध लगाए हैं उसी की प्रतिक्रिया में रूस ने यह लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट के आधार पर रूस इन देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उनपर प्रतिबंध लगा सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह प्रतिबंध किस तरह के होंगे।

Also read:  Work from Home करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार के कॉमर्स मिनस्ट्री के अनुसार, एक विशेष आर्थिक जोन में वर्क फ्रॉम होम डब्ल्यूएफएच) की अधिकतम एक वर्ष की अवधि की अनुमति मिलेगी

रूस ने 31 देशों की लिस्ट जारी की है, इसमे यूरोपियन यूनियन के 27 देश शामिल है। रूस ने इन तमाम देशों के नाम जारी किए हैं उसे रूसी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट से रूस ने साफ कर दिया है कि जिन देशों ने उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं वह उनके दोस्त नहीं है। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन पर रूस के युद्ध के ऐलान के बाद तमाम आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, यही नहीं यूरोपियन यूनियन के देशों ने रूसी विमानों को नो फ्लाई जोन में डाल दिया है और अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है।

Also read:  पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी आए अलर्ट मोड में, भूपेंद्र हुड्डा से 40 मिनट तक की बात