English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-29 133708

हेट स्पीच मामले में आजम खान को कोर्ट ने सजा सुनाई है। इस पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहममान बर्क ने बयान दिया है। आजम खां को सजा होने पर संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि आजम खां का ह्रैसमेंट किया जा रहा है।

 

उन्होंने यूपी सरकार के साथ-साथ अदालत के आदेश पर सवालिया निशान उठाया। उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है, वह सब इशारे पर हो रहा है। जो डील होती है, वही आदेश होता है, सांसद का सीधा इशारा सरकार पर था कि सरकार जो चाह रही है, वही आज़म खां के साथ हो रहा है।

Also read:  क्राउन प्रिंस और फ्रेंच एफएम ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की

नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर पर अरविंद केजरीवाल की मागं पर सांसद ने कहा कि हर मुल्क का कोई न कोई सिक्का होता है। कांग्रेस का दौर था, तब नोट पर गांधी जी की तस्वीर थी। अब भाजपा का दौर है तब भी गांधी की तस्वीर है। केजरीवाल देश को बांटना चाहते हैं। इनके हिसाब से नोट सिर्फ हिंदू धर्म का रह जाएगा. देश में डॉक्टर आंबेडकर ने कानून बनाया, उसमें कोई जिक्र नहीं है, कोई तस्वीर लगाई जाए। यह सब देश का खराब करने को कोशिश है।

Also read:  रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति के रुप में ली शपथ

अगर लक्ष्मी या गणेश की तस्वीर नोट पर आती है तो यह माना जाएगा कि अब देश सिर्फ हिंदुओं का है। इस तरह देश में माहौल खराब होता है। भाईचारा खतरे में होता है। मैं इस तरह के मामले में केजरीवाल के साथ नहीं हूं। नोट पर लक्ष्मी-गणेश के फोटो की अरविंद केजरीवाल की मांग पर सांसद ने विरोध किया है।

Also read:  गुजरात कांग्रेस को लग सकता बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले 500 से ज्यादा NSUI के कार्यकर्ता कर सकते BJP ज्वाइन

आजम को हुई है तीन साल की सजा

बता दें कि सपा नेता आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई गई है। लोकसभा चुनाव 2019 का यह मामला है। कोर्ट के सजा सुनाने के बाद अब आजम खान की विधानसभा की सदस्यता भी रद्द हो गई है। अब वह विधायक नहीं रहे हैं।