English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-24 104447

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले जहां कांग्रेस हरक सिंह को लेकर पिछले काफी दिनों से मंथन कर रही थी कि पार्टी में उन्हें शामिल किया जा या नहीं वहीं भाजपा ने एक बड़ा तीर मारा है। दरअसल दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों को चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने प्रस्ताव भेजा है।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हुए तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 सहयोगी शहीद हो गए थे।

Also read:  ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत पात्र भारतीयों के लिए 2,400 वीजा उपलब्ध कराए जाएंगे

वहीं इससे पहले स्व. जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने देहरादून में बीजेपी ज्‍वाइन की थी, लेकिन वो चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी ने अब सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बेटियों को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जनरल रावत की दो बेटियों में से किसी एक को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की किसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है, जिसके लिए बेटियों की हामी का इंतजार है।

Also read:  भारत में चीनी कंपनियों के निवेश को फिलहाल कोई मंजूरी नहीं,सरकार

सूत्रों के मुताबिक, दिवंगत जनरल बिपिन रावत की बेटियां अगर हामी भरती है तो वह बीजेपी की तरफ से देहरादून की डोईवाला या कोटद्वार सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती है। इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अभी नहीं किया है

Also read:  आज दो बजे तक दिल्ली की सीमा पार नहीं करेगी मेट्रो, इसके बाद सामान्य हो जाएंगी सेवाएं

बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, 10 मार्च को बाकी राज्यों संग ही उत्तराखंड के नतीजे भी सामने आएंगे। उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं, जिनके वोट को लेकर भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं।