English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-06 101608

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गुरुवार ( 6 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,529 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 61 अधिक हैं।

 

Also read:  संत कालीचरण का महात्मा गांधी पर विवादित बयान, FIR दर्ज

इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले बुधवार के आंकड़ों में 2,468 मरीज आए थे और मंगलवार की तुलना में 500 अधिक थे। लगातार दो दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,036 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,745 लोगों की मौत हुई है और 4,40,43,436 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Also read:  सिंघु बॉर्डर से गिरफ्तार पत्रकार मनदीप पुनिया को मिली जमानत, भरना होगा 25 हजार का निजी मुचलका