English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-06 130750

 पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मान सरकार की नाकामियों पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की जिंदगी और संपत्ति की रक्षा करने में मान सरकार विफल रही है।

 

लुधियाना में बुधवार शाम बेरहमी से किए गए दोहरे कत्ल पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में लोग कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ना वह बाहर सुरक्षित है और ना ही घर के अंदर सुरक्षित हैं। कानून और व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अपराधियों को कानून का बिल्कुल भी डर नहीं।

Also read:  देशभर में पिछले 24 घंटों में 10,158 नए मामले सामने आए, एक्टिव केसों की संख्या 44 हजार 998 हो गई

पंजाब में बिगड़ रही क़ानून व्यव्सथा- वड़िंग

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि लुधियाना में दोहरे कत्ल से पहले मोहाली के जीरकपुर में एक वरिष्ठ पत्रकार पर बेरहमी से हमला किया गया था। पंजाब में यह रोजाना की बात हो गई है और अपराधी आजाद घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानून व्यवस्था की स्थिति को प्राथमिकता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब अराजकता की ओर बढ़ रहा है। बहुत देर होने से पहले आम आदमी पार्टी की सरकार कार्रवाई करे। यह वक्त उनके लिए अपनी काबिलियत साबित करने का है। राजा वड़िंग ने कहा कि जब लोग अपनी जिंदगी को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तो आप उन्हें और क्या दे सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या पंजाब में यही कानून और व्यवस्था है? क्या इस मॉडल का ही आप वादा करते थे ?

Also read:  अमेरिकी चिकित्सक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी और दिग्गज करोबारी गौतम अडाणी के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर एक वाद दायर किया, कोलंबिया के 'यूएस डिस्ट्रिक कोर्ट' ने समन जारी किए हैं