English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-28 094559

शेयर बाजार (Stock Market) में आज कई दिनों के बाद अच्छा उछाल देखा जा रहा है और सेंसेक्स (Sensex) में 550 अंक से ज्यादा की तेजी के बाद ओपनिंग देखी जा रही है।

Stock Market Updates: शेयर बाजार (Stock Market) में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। कल की बाजार की बड़ी गिरावट के बाद आज स्टॉक मार्केट हरे निशान में खुलता है तो ये गैपअप ओपनिंग (Gap UP Opening) आज के कारोबार के लिए अच्छा संकेत दिखा सकती है। सेंसेक्स (Sensex) आज 550 अंक ऊपर चढ़कर 57,800 के ऊपर दिखाई दे रहा है।

Also read:  केरल सोना तस्करी में हो सकता है दाऊद इब्राहिम का हाथ, आतंकी गतिविधियों में होता था पैसे का इस्तेमाल : NIA

कैसे खुला बाजार

आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी 98 अंकों की तेजी के बाद 17208 के लेवल पर खुला है और बीएसई का सेंसेक्स 550.07 अंक ऊपर 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 57,827 पर खुलते ही बढ़त पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में दिखा मजबूत रुझान

निफ्टी में आज 50 में से 48 शेयरों में तेजी के निशान में कारोबार हो रहा है और केवल दो शेयर गिरावट में हैं। आज के कारोबार में निफ्टी ने 17280 का ऊपरी लेवल छू लिया था। बैंक निफ्टी में शुरुआती मिनटों में ही 300 अकों से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है और 38,200 के पार हो गया है।

Also read:  मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर निशाना, कहा- गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकने के लिए भाजपा भेजना जेल चाहती

बाजार की तेजी के हाईलाइट्स

आज बाजार के सभी 19 इंडेक्स तेजी के साथ बढ़त के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।  इंडिया ViX में इसी कारण से लाल निशान में लेवल देखे जा रहे हैं। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2.34 फीसदी की तेजी के बाद ऊपरी लेवल पर कारोबार कर रहा है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

Also read:  बोचहा विधानसभा उपचुनाव में राजद के अमर ने बीजेपी की बेबी को 36653 मतों से दी शिकस्त

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल

प्री-ओपनिंग में बाजार अच्छी उछाल दिखा रहा है और सेंसेक्स बाजार खुलने से पहले ही 405.49 अंक यानी 0.71 फीसदी की अच्छी बढ़त के साथ 57,682 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में 98 अंकों के उछाल के बाद 17208 के स्तर पर प्री-ओपनिंग में ट्रेडिंग देखने को मिल रही है।